एक करोड़ का गांजा जप्त, दो तस्कर गिरफ्तार…

0

कोरबा: ओडिशा से एक कंटेनर वाहन में लगभग 500 किलो गांजे की खेप भरकर उसे खपाने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस को जैसे ही गांजे की खेप ले जाने की सूचना मिली फिर क्या था पुलिस के अधिकारियों की टीम हरकत में आई और पुलिस की टीम ने घेराबंदी की और आईसर कंटेनर वाहन को धर दबोचा और वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें 500 किलो गांजा लगभग 1 करोड़ रुपए कीमत गांजे की खेप जप्त कर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

अंतरराज्यीय गिरोह का है हाथ

जिस तरह से कंटेनर वाहन में 500 किलो गांजे की खेप उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था इससे साफ है कि इस गोरखधंधे में अंतरराज्यीय गिरोह का हाथ है। इससे पहले भी कटघोरा के रास्ते ही उत्तर प्रदेश गांजे की खेप को ले जाया जाता है। पूर्व में पुलिस ने ऐसे ही कई वाहनों को पकड़ने में सफलता भी हासिल की है।

दो गांजा तस्कर गिरफ्तार

वहीं 3 फरवरी को जशपुर जिले के कुनकुरी पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 1 क्विंटल 26 किलोग्राम गांजा और 2 बाइक जब्त किया गया, जिसकी कीमत 45 लाख रूपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी कपड़ा फेरी करने के आड़ में तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here